Showing posts with label save girls. Show all posts
Showing posts with label save girls. Show all posts

Sunday, April 26, 2015

बेटियाँ ही हैं लक्ष्मी, शिवा, शारदा

बेटियाँ ही हैं लक्ष्मी, शिवा, शारदा 




बेटियाँ हैं तो हँसते हुए फूल हैं,
बेटियों से चमन रहता गुलज़ार है |

बेटियाँ हैं तो सावन के झूले भी हैं,
बेटियाँ हैं तो बागों में मल्हार है |

बेटियों से है आँगन में किलकारियाँ,
बेटियों से ही जीवंत संसार है |

बेटियाँ ही हैं लक्ष्मी, शिवा, शारदा,
बेटियों को भी जीने का अधिकार है |